आबकारी व धनघटा पुलिस का संयुक्त छाप 200 किलो लहन किया नष्ट
आबकारी व धनघटा पुलिस का संयुक्त छाप 200 किलो लहन किया नष्ट
नाथनगर/संतकबीरनगर। जिला आबकारी व धनघटा पुलिस की संयुक्त टीम नें शनिवार की देर शाम क्षेत्र के ग्राम घोरांग में अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने की मुखबिरकी शिकायत पर संयुक्त रूप से छापा मार कर 200 किलो लहन को नष्ट किया जिससे अबैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई घटनास्थल से आबकारी विभाग में 3 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। अज्ञातके विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है।
आबकारी इंस्पेक्टर क्षेत्र धनघटा राजकिशोर पटेल ने बताया बृहस्पतिवार को देर शाम सूचना मिली कि घोराग गांव के सिवान में कुछ लोग अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करते हैं वह तुरंत पुलिस चौकी लोहरैया के पुलिसकर्मी संयुक्त टीम बनाकर संभावित स्थान पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही अबैध शराब बनाने वाले लोग भाग खड़े हुए पुलिस पहुंचकर घटना स्थल पर लगभग 200 किलो लहन को नष्ट किया तथा एक गैलन में तीन लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद किया।
आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया की देसी लाइसेंसीशराब की दुकान टांडा लोहरैया हैं सार में गहन चेकिंग किया जहां कोई भी कच्चा माल बराबर नहीं हो पाया उन्होंने कहा कि गोरांग से बरामद शराब धन घटा थाने जमा कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध कच्ची के खिलाफ यह कार्रवाई की गई जिससे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

