आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में एक गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बखिरा ने बताया कि पीड़ित धमालु पुत्र राम अधारे निवासी कोड़री थाना बखिरा नें बीते 3 अगस्त 2026 को थाना बखिरा पर तहरीर पत्र दिया कि पीड़ित की पुत्री बबिता को उक्त अभियुक्त द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने पर आत्महत्या कर लिया। प्राप्त तहरीर पत्र के आधार पर थाना बखिरा नें मुकदमा पंजीकृत कर मु0अ0सं0 294/2026 धारा 108 बीएनएस मे वाँछित अभियुक्त अमरेश उर्फ गोर्रे पुत्र बिफई निवासी ग्राम केरौना थाना रुधौली जनपद बस्ती को दुर्गजोत चौराहे से मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र, दीवान अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

