आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया
आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर जरिये दूरभाष सूचना मिली कि ग्राम डडवा में एक लड़की पोखर में कूद कर जान देने जा रही है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी चैकी काँटे उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी मय पुलिस बल दीवान हरिप्रकाश व सिपाही सत्यप्रकाश द्वारा मौके पर पहुँचकर युवती को बचाया। पूछताछ में पता चला कि युवती घर से नाराज होकर आयी है। चैकी प्रभारी काँटे द्वारा युवती की काउंसलिंग करते हुए उसकी जान बचाकर परिजनों को सूचित किया। काउंसलिंग के उपरान्त युवती अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा व्यक्त की जिसके उपरान्त युवती को परिजनों के साथ भेजा। परिजनों द्वारा पुलिस कार्यवाही से खुश होकर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
