अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब मूर्ति का हुआ स्थापना 

Apr 14, 2026 - 18:14
अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब मूर्ति का हुआ स्थापना 

अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब मूर्ति का हुआ स्थापना 
-बाबा साहब के निर्देशो का हम सभी को करना चाहिए पालन- राधेश्याम मौर्य
संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी स्थित पंचायत भवन परिसर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य नें विधि विधान से डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति की स्थापना कराए। इस दौरान मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देता है। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री मौर्य ने कहा कि पूरे क्षेत्र के लोगो में अपने अपने गॉव से टोलीवार गाजाबाज के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिससे कार्यक्रम का रूप और बृहद दिखा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बालमुकुन्द मौर्या जवाहर लाल शिवमूरत मौर्या सिद्धू राहुल यादव हरिलाल मौर्या रामनवल, राम उजागिर, राजेन्द्र गौड़ समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952