अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मृत्यु

Apr 19, 2026 - 17:03
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मृत्यु

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मृत्यु
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया में बीती रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गई। बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की रात्रि लगभग 11.30 बजे अदलात मद्धेशिया पुत्र किन्नू मद्धेशिया उम्र 50 वर्ष निवासी लमूईताल थाना खेसरहा जिला सिद्वार्थ नगर शौच के लिए बाहर निकले थे जैसे ही सड़क पार कर रहे थे तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई अदालत मद्धेशिया अपने भांजे धर्मेंद्र मद्धेशिया निवासी गनवरिया थाना बेलहर कलां के यहां पिछले दो महीने से रह रहे थे घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया सभी रोने विलखने लगे।     इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952