अखिलेश यादव की पुत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में संतकबीरनगर सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
अखिलेश यादव की पुत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बखिरा थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रिया पाठक ने कहा कि किसी भी महिला और राजनीतिक परिवार के सदस्य के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। ज्ञापन सौंपने वालों में रामरूप भादव, ओमकार पांडेय, रियाज अहमद सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

