अंबेडकर प्रतिमाओं के सुंदरीकरण का खर्च निजी फंड से उठाएंगे मुमताज अहमद

Jun 9, 2026 - 18:29
अंबेडकर प्रतिमाओं के सुंदरीकरण का खर्च निजी फंड से उठाएंगे मुमताज अहमद


संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत नव्वागांव-महदेव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर एवं अंबेडकर पार्क में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद तथा दशावां ग्राम प्रधान गोविंद कुमार का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने घोषणा की कि संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में सामुदायिक शौचालय तथा लगभग 150 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का प्रस्ताव पारित हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बौद्ध बिहार मंदिर परिसर में अपने निजी फंड से टायलीकरण कराने की घोषणा की। साथ ही बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि विकास खंड क्षेत्र में जहां-जहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां उनके निजी फंड से टायलीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

 मुमताज अहमद ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श समाज को समानता और न्याय का संदेश देते हैं। उनके सम्मान में स्थापित स्थलों का विकास और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। उनकी इस पहल की ग्राम प्रधान गोविंद कुमार सहित उपस्थित ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। ग्राम प्रधान गोविंद कुमार ने कहा कि मुमताज अहमद द्वारा की गई घोषणाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मंदिर परिसर में सामुदायिक शौचालय और इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। अंबेडकर प्रतिमाओं के सुंदरीकरण की घोषणा सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली पहल है। मास्टर शैलेन्द्र ने कहा कि जनप्रतिनिधि यदि इसी तरह जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दें तो गांवों का तेजी से विकास हो सकता है।

मुमताज अहमद द्वारा निजी फंड से अंबेडकर प्रतिमाओं और बौद्ध बिहार मंदिर के सुंदरीकरण की घोषणा सराहनीय है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक संदेश जाएगा। इस अवसर पर संस्थापक रामकुबेर, यशवंत सिंह राव, पंकज कुमार गौतम, राजकुमार, हीरालाल, राजराव, अध्यक्ष दूधराम, चन्द्र प्रकाश आजाद, दिलकेश भारती, सिरताज भगत, महंत रंगीलाल, परशुराम, दिलीप, अविनाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952