होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने जगह-जगह मारा छापा

Feb 24, 2026 - 18:47
होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने जगह-जगह मारा छापा

होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने जगह-जगह मारा छापा
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेहदावल तहसील स्थित मंगलम स्वीट्स पर औचक छापा मार कर एक सैंपल खोए का व एक सैंपल पनीर के संग्रहित किए गए इस प्रकार कुल दो सैंपल संग्रहित किए गए व  दिलीप स्वीट मेहदावाल को साफ सफाई ठीक न होने पर नोटिस दी गई,संग्रहित नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जा रहा हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान  मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल व पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से बखिरा कस्बे पर विभिन्न मिठाई विक्रेताओं के सैंपल खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा जांच कराए गए, जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल मानक रूप नहीं पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई तथा भविष्य में सीमित/कम कलर की मिठाइयां व अल्युमिनियम वर्क का प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया, खाद्य कारोबारकर्ता को जानकारी दी गई की जो मिठाइयां जल्दी खराब हो जाती हैं उनका उत्पादन उतना ही करें जितना खपत हो जाए। किराना व्यापारियों से अपील की गई कि वह वैध लाइसेंस व बिल इन्वॉयस के साथ ही व्यापार करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952