होली पर शराब या अन्य नशीली वस्तुएं न बाटे-धीरज पाण्डेय
होली पर शराब या अन्य नशीली वस्तुएं न बाटे-धीरज पाण्डेय
संतकबीरनगर। समाज सेवी धीरज पांडेय ने जनपद वासियों को अपील किया कि होली पर अपने ग्रामसभा और क्षेत्र में नशीली वस्तुए व शराब न बाटे। होली सौहार्द और भाई चारे का त्यौहार है इसे भाव से मनाए इस अवसर पर नशा न करें और नशीले पदार्थों को न प्रयोग करें। उन्होंने ने समाज में सक्रिय तमाम सम्मानित समाजसेवियों से भी निवेदन किया कि होली पर लोग अपने तरफ से शराब या अन्य नशीली वस्तुएं न बाटे जिससे समाज में भाई चारा बना रहे और कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि यह रगो का उत्सव जीवन में प्रेम सौहार्द और नई ऊंचाई का संचार करें प्राकृतिक रंगों से होली मनाए, जल संरक्षण का संकल्प लें और समाज में भाईचारा बढ़ाएं। होली भारतीय संस्कृति का जीवन उत्सव है जो सामाजिक समरसता, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करता है उन्होंने लोगों से त्योहार को हर्षोल्लास ,शालीनता और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
