हीरालाल रामनिवास इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aug 25, 2026 - 17:16
हीरालाल रामनिवास इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हीरालाल रामनिवास इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, के तत्वावधान में हीरालाल रामनिवास इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में संवादकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, के जिला कार्यवाह सौरभ उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों को समझने और उनका ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण छात्र-छात्राओं के साथ संवाद सत्र रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न वक्ता के समक्ष रखे। सौरभ ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता एवं विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, नागरिक कर्तव्य, शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, हिंदी प्रवक्ता भास्कर मणि त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी एवं रवि श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952