हत्या करने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

Jun 27, 2026 - 17:00
हत्या करने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या करने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की गठित टीम द्वारा थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 274/2026 धारा 191(2),121(1),352,351(3),109 बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण अशोक चौहान, शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान पुत्रगण कपिलदेव चौहान निवासीगण सिक्टहां, राजन कुमार पुत्र विन्ध्याचल चौहान निवासी मरवटिया थाना महुली शनिवार को सिकटहा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर किया। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र ने बताया कि बीते 26 जून 2026 को वादी हे0का0 अनिल कुमार थाना महुली द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षीगण उपरोक्त द्वारा एकराय होकर वादी व वादी के हमराही के ऊपर प्रणघातक हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी दिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौतम यादव, दीवान नुरुद्दीन खान, सिपाही चन्द्रेश यादव, मनीष कुमार मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952