सुलह समझौता केंद्र का उठाये लाभ - जिला जज
सुलह समझौता केंद्र का उठाये लाभ - जिला जज
-नवागत जिला जज रणधीर सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। नवागत जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में स्थापित सुलह समझौता केंद्र में टूटते परिवार को बचाया गया। विदित हों कि वादिनी रूपा महिला थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने पति सूरज से समझौता करने तथा पारिवारिक विवाद समाप्त करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। पत्रावली महिला थाने से जनपद न्यायालय परिसर में स्थित सुलह समझौता केंद्र में संदर्भित की गई तथा मेडिएटर के रूप में अधिवक्ता राम अनुज राय को नामित किया गया। पत्रावली 24 सितंबर 2025 से लेकर विभिन्न तिथियों पर पेश हुई एवं प्रत्येक तिथि पर दोनो पक्षों को विधिवत समझाया बुझाया गया। अंततः पक्षगण दिनांक 7 फरवरी 2026 को माननीय जिला जज रणधीर सिंह के निर्देशन में सुलह समझौता हेतु राजी हुए। जिला जज से शुभकामना प्राप्त करते हुए पक्षगण एक दूसरे को माल्यार्पण कर के साथ-साथ घर गए। इस अवसर पर एडीजे प्रथम श्री गजेंद्र, प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, न्यायिक अधिकारी श्रीमती भारती तायल उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर0 भवन में सुलह-समझौता केंद्र का संचालन होता है, जिसमें कोई भी पारिवारिक विवाद, वैवाहिक विवाद, शमनीय वाद आदि संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलह समझौता कराया जाता है। इसके लिए पक्षकार को संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
