सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट, 435 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट, 435 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

Feb 17, 2026 - 17:14
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट, 435 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर महुली पुलिस अलर्ट, 435 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा


महुली/संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर नवोदय विद्यालय केंद्र पर कुल 435 छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा की शुचिता, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्र पर सुरक्षा एवं समन्वय के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा पुलिस बल नियत समय से ड्यूटी पर तैनात रहा। मंगलवार को थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पांडेय स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचे और केंद्र व्यवस्थापक श्रीकांत तिवारी से भेंट कर परीक्षा ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात थाना प्रभारी ने एसआर इंटर कॉलेज नाथनगर स्थित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र पर समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से अभिभावकों एवं छात्रों में सुरक्षा की भावना बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952