सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Nov 22, 2025 - 17:06
सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की गहन समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंको के क्षेत्रीय प्रबन्धंक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा योजना के विषय में विस्तृत विवरण देते हुये अवगत कराया गया कि विभिन्न बैंको को 2094 पत्रावलिया प्रेषित की गयी, जिसके सापेक्ष मात्र 700 लाभार्थीयों के ऋण वितरित किये गये जो इस माह सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित लक्ष्य 850 के सापेक्ष बहुत ही कम है।

समीक्षा के दौरान एक्सिस बैंक, बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इण्डिया, एच0डी0एफ0सी बैंक, इडियन बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया की प्रगति बहुत ही निराशाजनक पायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक से अपेक्षा किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष योजनान्तर्गत जो भी आवेदन पत्र प्रेषित किये जा रहें है, उसका समयबद्ध निस्तारण करायें। क्षेत्रीय प्रबन्धकों द्वारा आश्वासन दिया गया की एक सप्ताह के अन्दर सभी लम्बित पत्रावलियों को ससमय बैंक शाखाओं द्वारा निस्तारण कर लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पी0एम सूर्यघर, पी0एम एफ0एम0ई0 की भी समीक्षा की गयी।

 इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय स्टैट बैंक, पजांब नेशनल बैंक, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक, बैक आफ बडौदा, एक्सिस बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के क्लसटर हेड, समस्त बैंक जिला समन्वयक एवं परियोजना अधिकारी यू0पी नेडा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, सहायक आयुक्त उद्योग एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952