सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शनिवार को थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/26 धारा 70(2) बीएनएस व 5(जी)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण अमन कुमार उर्फ गोलू पुत्र तपे, हिमेश कुमार उर्फ लराहे पुत्र गोमंती प्रसाद निवासीगण बन्धुपुर थाना महुली को बन्धुपुर शिवमन्दिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि पीड़िता द्वारा 6 फरवरी 2026 को थाना महुली पर उक्त अभियुक्तो के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्तो को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रजनीश राय, दीवान सम्स तबरेज, सिपाही अभिषेक सिंह, राजमंगल यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
