साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद टीम नें कराया धोखाधड़ी का पैसा वापस
साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद टीम नें कराया धोखाधड़ी का पैसा वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम नें सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका को लाभ का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में ट्रांसफर हुए 52,129.00 रुपये मे से 25549.59 रुपये की धनराशि आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। साइबर सेल थाना टीम ने बताया कि श्रीमती अरुणा गिरी पत्नी आशुतोष गोस्वामी निवासी रसूलाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद से बीते 7 फरवरी 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका को लोन देने का प्रलोभन देकर उनके साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में 52,129.00 रुपये की धनराशि ट्रांसफर करवा लिया। ठगी का अहसास होने पर आवेदिका ने तत्काल थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 52,129.00 रुपये मे से 25549.59 रुपये की धनराशि को आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। साइबर सेल टीम अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), सिपाही रविकान्त कुशवाहा, महिला सिपाही रीता देवी, शिवांगी सिंह की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

