साइबर पुलिस टीम नें फ्राड 10 हजार रुपये की धनराशि कराया वापस

Mar 23, 2026 - 17:51
साइबर पुलिस टीम नें फ्राड 10 हजार रुपये की धनराशि कराया वापस

साइबर पुलिस टीम नें फ्राड 10 हजार रुपये की धनराशि कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए साइबर थाना टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर थाना पुलिस टीम नें सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत कुल 10 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। पीड़िता मंजू देवी पुत्री दीपनारायण निवासी जिला कारागार कारागार कर्मचारी द्वारा साइबर थाना पर प्रार्थना पत्र देकर एलआईसी बीमा कराने के नाम पर 10 हजार रुपये फ्राड होने की शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके उपरान्त थाना साइबर क्राइम टीम नें कार्यवाही करते हुए पीड़िता से किये गये फ्राड की सम्पूर्ण 10 हजार रु0 की धनराशि को शत प्रतिशत वापस कराया। इस पर पीड़िता नें जनपद पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सावधानी ही सुरक्षा है। रिकवरी कराने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे, क0आ0 रिंकी सिंह, म0आ0 अमृता सिंह, म0आ0 हिना गौड़ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952