साइबर क्राइम थाना नें 2 लाख 24 हजार 980 रुपये पीड़ितों के खाते में कराई वापस

साइबर क्राइम थाना नें 2 लाख 24 हजार 980 रुपये पीड़ितों के खाते में कराई वापस

Feb 21, 2026 - 17:32
साइबर क्राइम थाना नें 2 लाख 24 हजार 980 रुपये पीड़ितों के खाते में कराई वापस

साइबर क्राइम थाना नें 2 लाख 24 हजार 980 रुपये पीड़ितों के खाते में कराई वापस
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के 2 शिकार पीड़ितों को 2 लाख 24 हजार 980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई। जहिरुल हसन पुत्र छोटे निवासी नेहरु चौक खलीलाबाद के द्वारा 19 मई 2025 को 1,25,000 रुपया साबीर अली मैसुर (कर्नाटक ) के खाते में भेज दिया था। साइबर थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का पुरा रुपया 1,25,000 वापस कराया। तथा शेर बहदुर सिंह पुत्र माताबादल सिंह निवासी 61 सुगर मील रोड डा0 एस0वी0 सिंह गली मडया उर्फ अचकवा पुर थाना खलीलाबाद को 11 नवम्बर 2025 को अज्ञात अज्ञात नम्बर से आवेदक के नम्बर पर काल करके अपने आप को परीचित का हवाला दिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को बताया कि मै फंस गया हुं मुझे तत्काल 1,50,000 (एक लाख पच्चास हजार) रुपये की तुरन्त आवश्यक्ता है। आवेदक द्वारा तुरन्त 1,50,000 रुपया ट्रांसफर कर दिया।  आवेदक के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का 99,980 रुपया वापस कराया तथा शेष धन के रिफण्ड की कार्यवाही प्रचलित है। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे , उपनिरीक्षक रमेश यादव, जयप्रकाश यादव, दीवान मोहम्मद हिन्दे आजाद, राजेश यादव, सिपाही रामप्रवेश मद्देशिया, राजकुमार यादव, धीरेन्द्र कुमार प्रसाद, अमृता सिंह, हिना गौड़, सौरभ यादव मौजूद रहे। जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952