सरयू नदी किनारे मिला महिला का शव
महिला के परिजन मौके पर पहुंचकर शव कि पहचान किया महिला अपने घर से अचानक 10 दिन से लापता थी।
सरयू नदी किनारे मिला मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का शव
धनघटा/संतकबीरनगर। सरयू नदी के किनारे शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब थाना क्षेत्र के बबुरहनिया घाट के समीप एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची स्थनीय पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शव को पहचान करने में जुट गई इसी बीच महिला के परिजन मौके पर पहुंचकर शव कि पहचान किया महिला अपने घर से अचानक 10 दिन से लापता थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि सरयू नदी के किनारे बबुरहनिया घाट के बगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की।
और धनघटा पुलिस सब की पहचान करने में जुट गई इसी मृतक के परिजन शव की पहचान नीलम पुत्री फुर्ती लाल मौर्य, निवासी ग्राम सहारनपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में की परिजनों नें बताया है कि नीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और व 10 दिसंबर 2025 को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी दिन थाना कलवारी, जनपद बस्ती में दर्ज कराई गई थी। बीते दस दिनों से परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि तलाश का अंत इस तरह एक शव के रूप में होगा।
इस घटना के संबंध में धनघटा पुलिस ने थाना अध्यक्ष कलवारी एवं चैकी इंचार्ज गायघाट को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई है और उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
