संतकबीरनगर से एक अभियुक्त व चार अभियुक्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 19, 2026 - 17:49
संतकबीरनगर से एक अभियुक्त व चार अभियुक्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर से एक अभियुक्त व चार अभियुक्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार


-एक अदद पीली धातु की चैन व घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद


। एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम नें मु0अ0सं0 406/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद एक नफर अभियुक्त राजेश यादव पुत्र रामानंद निवासी बाछापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर व चार अभियुक्ता, अनिता पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, मुस्कान उर्फ आचल पत्नी मेजर निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, आरती पत्नी राजकुमार निवासी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर, नेहा पत्नी विकाश निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को एक अदद पीली धातु की चैन व घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ सूतीमिल मगहर के दक्षिणी तिराहा के पास मोहम्मदपुर कठार से मंगलवार को गिरफ्तार किया।

 प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई 2026 को पीड़ित सचिदान्द त्रिपाठी पुत्र स्व0 परमात्मा प्रसाद त्रिपाठी निवासी भुजैनी थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना खलीलाबाद पर तहरीर दिया कि बीते 15 मई 2026 को समय करीब 8.30 बजे प्रातः उनकी पत्नी श्रीमती रिता त्रिपाठी महादेवा बाजार बस्ती रिश्तेदारी में जा रही थी कि कांटे पुलिस चौकी के आगे बूँधा प्राइमरी स्कूल के निकट और पुल से पहले ऑटो रिक्शा में पहले से बैठी तीन महिलाए उनके शरीर पर गिरने लगी और उनको पकड़ने लगी और इसी बीच गले की चैन छीनकर ई-रिक्शा से उतर गयी उसके बाद एक सफेद रंग की गाड़ी वाहन संख्या यूपी 53 एफए 7810 आयी उसमें बैठ कर निकल गई।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 406/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पुछताछ में उन्होने बताया कि हमलोग का एक गिरोह है, हम लोग ई रिक्शा, टैम्पू तथा भीड़भाड़ वाली जगहो पर जाकर के महिलाओं की गले में पहने हुए चैन को देखसुन कर के खींच लेते हैं। हम लोग के आने जाने के लिए गाडी का व्यवस्था राजेश यादव करता हैं। बीते 15 मई 2026 को सुबह के समय राजेश यादव ने स्विफ्ट डिजायर गाडी यूपी 53 एफए 7810 से ड्राइवर को लेकर के कांटे चौराहे पर सुबह के समय लेकर के गये। खलीलाबाद की तरफ से एक ई रिक्शा गाडी में एक महिला बैठकर कांटे चौराहे की तरफ आ रही थी तभी अनिता, आरती, मुस्कान उर्फ आंचल ई रिक्शा में बैठ गयी।

राजेश ने नेहा को कार में बैठा कर कुछ आगे चले गये। कुछ आगे जाने पर पुलिया के पहले तीनों लोग मिलकर के ई रिक्शा में बैठी महिला के गले की चैन को खींच लिए और ई रिक्शा को रोकवाकर तीनो लोग उतर गये। उसके बाद राजेश, नेहा के साथ आ गये और तीनों लोग जल्दी से कार में बैठ कर खलीलाबाद की तरफ निकल गये।

अभियुक्तो की गिरफ्तारी में व माल बरामदगी में चौकी प्रभारी कांटे उमाशंकर त्रिपाठी, धर्मनाथ यादव, सिपाही बलिराम यादव, मुकेश यादव, दुर्गेश कुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, महिला सिपाही गुंजन पाण्डेय, पुजा देवी की भूमिका सराहनीय रही। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952