संतकबीरनगर विधायक व डीएम की उपस्थिति में लोहरौली ठकुराई में आयोजित हुई ग्राम चौपाल
विधायक व डीएम की उपस्थिति में लोहरौली ठकुराई में आयोजित हुई ग्राम चौपाल
-डीएम ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लिया फीड बैक
सेमरियावा/संतकबीरनगर। विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार के उपस्थिति में बेलहर कला विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुरई में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। आयोजित चौपाल में विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम वासियों को बताया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया।पेंशन, राशन कार्ड, बेसिक शिक्षा के कार्यक्रमों, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया। विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में कानून व्यवस्था से लेकर विकास के समस्त कार्य समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित एवं लागू हो रहा है।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं को सुने और निराकरण कराए। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को चौपाल में प्रस्तुत समस्याओं के ससमय निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत की समस्याओं को ग्राम पंचायत के स्तर पर ही नियुक्त कर्मचारियों में समन्वय बनाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।फिर भी यदि शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पता है तो जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर निर्देशित किया गया। ष्गांव की समस्या, गांव में समाधान के सिद्धांत पर विभिन्न अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं को गांव में लागू किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया। भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद में चल रहे स्व गणना सहित जनगणना से संबंधित कार्यक्रमों के विषय में ग्राम वासियों को जानकारी दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध मे ग्रामवासियों को जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार खण्ड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा एडीओ पंचायत पंकज सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी अनीता त्रिपाठी क्षेत्रीय वन अधिकारी टीएन मिश्रा एडीओ एजी सुभाष चन्द्र सीडीपीओ अनुज कुमार मु0से0 कुसलवती देवी रीमा चौधरी एडीओ आईएबी सुनीता मिश्रा चिकित्सा अधिकारी बेलहर डॉ मनीष कुमार पाण्डेय बीपीएम अन्नाद कुमार मौर्या ग्राम प्रधान मिंदल देवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुडुडू विश्वकर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय दूवे वित्त सलाहकार विकास दूवे व्लाक मिशन प्रबंधक रामेंद्र कुमार नदीम अख्तर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
