संतकबीरनगर में मुस्लिम युवक ने सरेआम हिन्दू युवक को मौत के घाट उतारा, चला बुल्डोजर 

Jun 19, 2026 - 19:15
संतकबीरनगर में मुस्लिम युवक ने सरेआम हिन्दू युवक को मौत के घाट उतारा, चला बुल्डोजर 


मुस्लिम युवक ने सरेआम हिन्दू युवक को मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में तनाव
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात को सरेआम हिन्दू युवक की मुस्लिम युवक ने गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया, युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार जो मामला सामने आया वह छेड़खानी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पाते ही आईजी, डीआईजी, डीएम, पुलिस अधीक्षक समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले को नियत्रिंत करने में जुट गयी। उधर आक्रोशित लोगो ने आरोपी के घर में आग लगा दिया। पुलिस नें आरोपियो को पकड़ने के लिए कई टीमो का गठन कर दिया। पुलिस की बातो को माने तो मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाए सुलग रही है जिसको लेकर भारी संख्या में पीएसी के जवान तैनात कर दिए गये है। पुलिस ने गॉव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासन लगातार हालत पर नजर बनाए हुए है। बभनी गॉव में तीन थानो की पुलिस डेरा डाले हुए है। प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए पल-पल की खबर लेने में जुटे हुए है। 

पीएम हाउस पर परिजनो का हंगामा, रोड किया जाम 
- हत्यारोपी का इंकाउण्टर कराने के लिए अड़े रहे मृतक आनन्द के परिजन
- डीएम व एसपी के आश्वासन पर परिजनो ने कराया पोस्टमार्टम 
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी चमरसन निवासी 25 वर्षीय आनन्द पुत्र इंद्रेश का गुरूवार की देर शाम बभनी चौराहे पर धारदार हथियार से बखिरा थाना क्षेत्र के कुसम्हा माफी निवासी नासिर ने धारदार हथियार से हत्या कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन व पुलिस पहुंच गयी। दो समुदाय के बीच विवाद होने के कारण डीएम एसपी समेत जनपद के आला अधिकारी के साथ डीआईजी बस्ती व आईजी जोन गोरखपुर पहुंच गये। दो घण्टे मश्क्कत के बाद पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन सुबह होते ही हिन्दू युवा वाहिनी, भारतीय जनता पार्टी, भीम आर्मी के साथ परिजनो व महिलाओ ने पोस्टमार्टम हाउस पर बृहद धरना प्रदर्शन व आंदोलन शुरू कर दिया। उधर पुलिस नें बृहस्पतिवार की देर रात तीन ज्ञात व एक अज्ञात समेत चार लोगो के खिलाफ गंभीर धराओ में मुकदमा दर्ज कर चार लोगो को थाने पर बैठा लिया। लेकिन पोस्ट मार्टम हाउस पर परिजनो की एक ही मांग रही कि दोषी को पकड़कर तत्काल इंकाउण्टर किया जाए तभी आंदोलन समाप्त होगा। बृहद हंगामा को कंट्रोल करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व जिलाधिकारी आलोक कुमार के काफी समझाने तथा आश्वासन देने के बाद परिजनो ने मृतक का पीएम कराकर बखिरा थाना क्षेत्र के गोनहा घाट पर बड़ी मश्क्कत के बाद दाह संस्कार कराया। 


डीएम व एसपी नें सुबह ही घटना स्थल का किया निरीक्षण 
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा जनपद के आला अधिकारियों नें घटना स्थल का जायजा लिया व मृतक के घर पहुंचकर परिजनो का ढाढस बढ़ाते हुए हर तरह से मद्द करने का आश्वासन दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियो को यह निर्देश दिया कि सभी पिक प्वाइंट पर भारी पुलिस बल तैनात रहे। तथा आम जनता से जिलाधिकारी ने अपील किया कि आप सभी प्रशासन का सहयोग करे। पीड़ित को हर सम्भव न्याय मिलेगा। 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल 
संतकबीरनगर। गुरूवार की देर शाम गला रेतकर हत्या होने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग एक दूसरे से यही कहते नजर आ रहे कि पूरे क्षेत्र में आज तक इस तरह की घटना नही हुई थी। हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में मुस्लिमो का बड़ा सम्मान था। लेकिन इस घटना के बाद सभी का दिल दहल उठा है। लोगो में यह आक्रोश देखा जा रहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा जो कृत्य किया गया वह बेहद निंदनीय है। 



तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 
संतकबीरनगर। निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल लगा दी गई है। घटना स्थल बभनी चौराहा कुसम्हा माफी व कोलकी चमरसन से निकलने वाले सभी रास्तो पर भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणो की बातो को माने तो भारी पुलिस व्यवस्था के चलते गॉव में मातम जैसा माहौल छाया हुआ है। इस हत्या से जहां क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं तरह तरह की चर्चाए हो रही है। 

शादी में हुए विवाद को लेकर हुई घटना 
संतकबीरनगर। मृतक के परिजनो का कहना है कि बीते 6 जून को हमारे घर पर शादी रही। शादी में मुख्य अभियुक्त नासिर आया था जो लड़कियो के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया जिसे मारा पीटा गया था उसी अदावत को लेकर नासिर नें बदले की भावना से मेरे बेटे की हत्या कर दी। परिजनो का मांग है कि मृतक के पास दो बच्चे है जो आज से ही अनाथ हो गये है। उक्त बच्चो की भरण पोषण के लिए एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिया जाए तथा उक्त अपराधी को इकांउण्टर किया जाय। 


अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुल्डोजर 


-निर्मम हत्या मामले को लेकर बभनी चौराहे पर चला बुल्डोजर, दस दुकाने की गई नष्ट बना चर्चा का विषय
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी चौराहे पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आला अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ सर्वदवन सिंह मेहदावल के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। इसके बाद सरकारी विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। यह कार्रवाई गुरुवार रात बभनी चौराहे पर एक युवक की तलवार से गला काटकर की गई हत्या के बाद हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के पास अवैध रूप से संचालित कुछ दुकानों में शराब, मीट, मटन और अंडे की बिक्री होती थी। इससे अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। लोगों की शिकायतों और प्रशासनिक जांच के बाद यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मेंहदावल के उपजिलाधिकारी अरुण कुमार नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी की देखरेख में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। 


अभियुक्त नासिर के घर की हुई पैमाइस 
संतकबीरनगर। मुख्य अभियुक्त नासिर निवासी कुसम्हा माफी के घर की पैमाइस उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार व नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में पैमाइस की गयी। पैमाइस करने के बाद अभियुक्त के घर को चिन्हित करके राजस्व टीम चली गयी। राजस्व टीम जाने के बाद गॉव में तरह तरह की चर्चा होने लगी वहीं घर गिरने की दहशत में हत्यारोपी के परिजनो का बुरा हाल है। इस बारे में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार ने कुछ सटीक जवाब नही दिया जिससे अश्मजंस की स्थित बनी हुई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952