संतकबीरनगर में बुधा कला चौराहा के पास बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक पिंक सेवा सरकारी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में बस ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री भी चोटिल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधा कला चैराहे के पास दोपहर लगभग 3 बजे के आस पास हुई। बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। बुधा कला चौराहा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया और खुद पलट गई। बाइक सवार युवक घायल बाइक पर सवार घायल युवकों की पहचान खलीलाबाद कोतवाली के नहसापार गांव 18 वर्षीय विशाल व प्रेम गौड़ पुत्र किशन निवासी करमुआ माफी के रूप में हुई।
वे बुधा कला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला दुर्घटना के बाद चैराहे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिंक बस में किसी अकेले पुरुष यात्री को इस बस में सवारी करने की इजाजत नहीं है। लेकिन बुधा कला गांव के पास रविवार के दिन मार्ग दुर्घटना में जब पुरुष बस से अधिक निकलने लगे तब देखा गया महिला बस में पुरुष भी अब सवारी कर रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
