संतकबीरनगर में बीडीओ एवं सचिव के साथ अभद्रता को लेकर जताया विरोध,

Feb 25, 2026 - 15:22
संतकबीरनगर में बीडीओ एवं सचिव के साथ अभद्रता को लेकर जताया विरोध,

बीडीओ एवं सचिव के साथ अभद्रता को लेकर जताया विरोध


बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड पौली बीडीओ एवं सचिव से अभद्रता बीते मंगलवार को किसी बात को लेकर बीडीओ श्वेता वर्मा एवं सचिव के साथ अभद्रता करने को लेकर मामले को लेकर जिले के सभी व्लाक कर्मचारियों में रोष उत्पन्न है। बुधवार को बेलहर व्लाक मुख्यालय पर प्रवीन कुमार यादव अध्यक्ष ग्राम विकास मिनिस्टियल एसोसिएशन संन्त कबीर नगर के बैनर तले ब्लाक कार्यालय बेलहर कला पर तालाबन्दी करके बीडीओ के नेतृत्व में कर्मचारी अनिश्चिकालीन धरना पर बैठ गए। प्रवीन कुमार यादव अध्यक्ष ग्राम विकास ने कहा कि प्रर्थना पत्र देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नही हुआ। नाराजगी व्यक्त करते हुए तथाकथित भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। ग्राम विकास मिनिस्टियल एसोसिएशन ने कड़े शब्दों में कहा कि जब तक मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नही होती तब तक धरना चलता रहेगा। बुधवार को निर्धारित समय पर तो ब्लाक खुला लेकिन पहुंचने वाले हर कर्मचारियों के चेहरे पर आक्रोश साफ झलक रहा था। हर कोई कर्मी  पौली ब्लाक पर मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा  एसआईआर कार्य मे बाधा उतपन्न करने तथा  बीडीओ, सचिव के साथ दुर्व्यहार करने को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। बुधवार को बीडीओ, एडीओ पंचायत  सहित अन्य विभाग कार्यालय पर तालाबन्दी कर खण्ड विकास कार्यालय के सामने दरी बिछाकर अनिचीत्कालीन धरना शुरू कर दिया। तथाकथित भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एडीओ पंचायत पंकज सिंह एकाउंटेंट प्रवीन कुमार यादव सचिव सर्वेश कुमार सिंह अनूप कुमार गिरजेश कुमार यादव सौरभ चैधरी अजित सिंह सुनील कुमार पाण्डेय सत्यव्रत सिंह अवधेश नाथ मिश्रा एपीओ मदन मोहन महेंद्र कुमार भुआल रामू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952