संतकबीरनगर में पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की उठी मांग
संतकबीरनगर में पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की उठी मांग
ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष इनामुल्लाह कुरैशी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर खंड विकास अधिकारी के पास पहुंचा। ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी पंचायत चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों का कहना है कि गांवों में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने के लिए कार्यकाल विस्तार जरूरी है। प्रधानों ने कहा कि समय से पहले नेतृत्व परिवर्तन होने पर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसका सीधा असर ग्रामीण जनता पर पड़ेगा। इस दौरान मोहम्मद इस्माइल, सतीश चौधरी, अबरार अहमद, राम वृक्ष यादव, टीपू सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी मांग को मजबूती से उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

