संतकबीरनगर में ट्रेलर की ठोकर से सात वर्षीया बच्ची की हालत गंभीर
ट्रेलर की ठोकर से सात वर्षीया बच्ची की हालत गंभीर
-कैली हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज रेफर
संतकबीरनगर। बीएमसीटी बस्ती मेहदावल मार्ग पर स्थित उसराशहीद में अपने घर के पास खेल रही सात वर्षीया बच्ची को ट्रेलर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन सीएचसी सेमरियावां ले गये जहां चिकित्सको ने कैली हास्पिटल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बीएमसीटी बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर स्थित उसराशहीद चौराहे पर घर के पास खेल रही फलक पुत्री मढ़ी (7) को बस्ती की तरफ से गिट्टी लदे तेज़ रफ़्तार ट्रेलर यूपी 51 बीटी 5694 ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन सीएचसी सेमरियावां ले गये जहां चिकित्सको ने कैली हास्पिटल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची दुधारा पुलिस ने ट्रेलर को कब्ज़े में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
