संतकबीरनगर में कोडीन युक्त औषधि बेचने के आरोप में तीन मडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार 

Mar 24, 2026 - 18:33
संतकबीरनगर में कोडीन युक्त औषधि बेचने के आरोप में तीन मडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार 

कोडीन युक्त औषधि बेचने के आरोप में तीन मडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार 
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 1085/2025 धारा 206(ए)/271/276/318(4) बीएनएस व 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 अभियुक्तों का विवेक कुमार चौधरी पुत्र हरीशचन्द्र चौधरी निवासी बधवा थाना बखिरा, संचालक न्यू चौधरी मेडिकल स्टोर बघौली, विवेक चौधरी पुत्र पुरुषोत्तम निवासी कविसा थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर, संचालक लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, गड़सरपार, मो0 नईम पुत्र मो0 इद्रीश निवासी शेरपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद, संचालक आदर्श मेडिकल स्टोर मगहर को सम्बन्धित प्रतिष्ठान से गिरफ्तार किया है। बीते 21 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस पर वादिनी औषधि निरीक्षक खलीलाबाद श्रीमती प्रीति सिंह की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित थी। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक, धर्मनाथ यादव, सिपाही धर्मेन्द्र यादव, बलराम यादव मौजूद रहे। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव की अहम भूमिका बतायी जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मिलावटी दवाओं अथवा नशीले पदार्थों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952