संतकबीरनगर में किसान का बेटा बना लोको पायलट, लगा बधाइयों का तांता
संतकबीरनगर में किसान का बेटा बना लोको पायलट, लगा बधाइयों का तांता
किसान का बेटा बना लोको पायलट, लगा बधाइयों का तांता
-ग्रामीण युवाओं के लिए बने प्रेरणा राम प्रभाव सिंह
बेलहर/संतकबीरनगर। मेंहदावल स्थित सांडेकला ग्रामसभा के निवासी 27 वर्षीय राम प्रभाव सिंह का चयन विलासपुर में लोको पायलट के पद पर हुआ है। किसान परिवार से आने वाले राम प्रभाव सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। घर पर बधाई देने पंहुच रहे शुभचिंतक। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से पूरी की। इसके बाद पार्वती कन्या इंटर कॉलेज मेहदावल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए भी राम प्रभाव सिंह ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने बलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया, जिससे उनकी तकनीकी नींव मजबूत हुई। डिप्लोमा के बाद, उन्होंने रेलवे में चयन को अपना लक्ष्य बनाया और दिन-रात कड़ी तैयारी की। उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम यह रहा कि उनका चयन विलासपुर से लोको पायलट के पद पर हो गया। इस खबर से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राम प्रभाव सिंह के पिता बुद्धिराम सिंह और उनके भाइयों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। परिवार का कहना है कि राम प्रभाव सिंह ने अपनी मेहनत और संकल्प से परिवार की परंपरा को नई ऊँचाई दी है। इनकी यह सफलता उन ग्रामीण युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
