संतकबीरनगर में अवैध निर्माण हटवाने और नाला सफाई को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
अवैध निर्माण हटवाने और नाला सफाई को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
संतकबीरनगर। तहसील मेहदावल के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के ठीक सामने स्थित सार्वजनिक नाले से उठ रहे भीषण दुर्गंध से आजिज आकर लामबंद होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर चार सूत्री मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराया। अधिवक्ताओं ने बताया की हर हफ्ते नाले से उठ रहे दुर्गंध से कचहरी में बैठ पाना मुश्किल हो गया है। क्योंकि उक्त नाले में राहुल स्वीट एंड रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा रोज पनीर का पानी और सड़े खाद्य पदार्थ डालकर दुर्गंध फैलाने का कार्य किया जाता है। अधिवक्ताओं ने यह भी बताया की उक्त राहुल स्वीट एंड रेस्टोरेंट जबरन सरकारी भूमि पर कब्जा कर रेस्टोरेंट संचालित कर रहा है जिसे अविलंब ध्वस्त कराया जाना जरूरी है तथा तहसील परिसर के बाहर बने अधिवक्ता चौंबर में राहुल रेस्टोरेंट द्वारा जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है तथा तहसील परिसर में मच्छर रोधी दवा का भी छिड़काव भी नही हो रहा है इन सभी समस्याओं पर तहसील प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से तहसील बार अध्यक्ष राम कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद पाठक, कृष्ण मोहन मिश्रा, सूर्य प्रकाश दुबे, आकाश शाही, अवधेश कुमार पाण्डेय, दिनेश निषाद, रोहित त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, ब्रह्मा नंद सिंह, अनुराग त्रिपाठी ,अविनाश, रतन, माहेश्वर तिवारी, अजमल, विष्णु, इमरान, बेचन साहनी, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
