संतकबीरनगर महिला थाना नें सात परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
परामर्श केन्द्र महिला थाना नें सात परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या के अध्यक्षता मे थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में सात मामले आये। सभी सात मामलों में सुलह समझौता करवाया गया। पहला किरन देवी पत्नी सोमई चौहान निवासी ग्राम अब्बासगंज थाना दुधारा व सोमई पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम अब्बासगंज थाना दुधारा दूसरा शान्ती देवी पत्नी संजीव निवासी ग्राम धौरहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद व संजीव पुत्र स्व0 भोला प्रसाद निवासी ग्राम धौरहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद तीसरा माहेअपसा पुत्र अब्दुल नवा निवासी ग्राम बालेराम बराहिलपार थाना महुली व अरशाद पुत्र शब्दीर हुसैन निवासी ग्राम भेली मण्डी थाना कोतवाली खलीलाबाद, चौथा अंजनी पत्नी बालेन्दु साकिन मुडियारी थाना महुली व बालेन्दु पुत्र गंगाप्रसाद साकिन मुडियारी थाना महुली पॉचवा शशिबाला पुत्री सुखराम निवासी ग्राम शान्तीनरगापार थाना महुली व उमेश पुत्र कोमल निवासी ग्राम राजा टेंगरिहा थाना कलवारी जनपद बस्ती छठवा किरन पत्नी स्व0 गंगाराम मौर्य निवासी ग्राम अमरहा थाना धर्मसिंहवा व रामअवध मौर्या, श्रीमती आरती व प्रियंका पत्नी राजकिशोर निवासीगण ग्राम अमरहा थाना धर्मसिंहवा सातवा चन्दा देवी पत्नी कमलेश यादव साकिन मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद व कमलेश पुत्र मेवालाल यादव ग्राम मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
