संतकबीरनगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने खेली होली
संतकबीरनगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने खेली होली
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली खेलते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। डा रमापति राम त्रिपाठी ने आपसी सद्भाव,भाईचारे और रगो की खुशिया साझा करने का संदेश देते हुए शांति सौहार्द और समृद्ध की कामना की। उन्होंने कहा कि यह रगो का उत्सव जीवन में प्रेम सौहार्द और नई ऊंचाई का संचार करें प्राकृतिक रंगों से होली मनाए, जल संरक्षण का संकल्प लें और समाज में भाईचारा बढ़ाएं। होली भारतीय संस्कृति का जीवन उत्सव है जो सामाजिक समरसता, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि बालूशासन सत्य प्रकाश राय उर्फ पिंटू राय, शिवनाथ यादव, बनर्जी लाल अग्रहरि, कौशलेंद्र सिंह दिपू, विनोद पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
