संतकबीरनगर पुलिस नें चोरी के तीन मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर पुलिस नें चोरी के तीन मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
-चोरी की 3 बैटरी, 1 सिलेण्डर, 1130रु0 व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल बरामद
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें बीते 22 मार्च 2026 को दो अभियुक्त आशुतोष राना पुत्र सतीशचन्द्र निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली खलीलाबाद, सुरेन्द्र पुत्र भोला निवासी एन0डी0 पाण्डेय गली थाना कोतवाली खलीलाबाद को डड़वा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया तथा चोरी की 3 अदद बैटरी, 1 अदद सिलेण्डर, 1130रु0 व घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटर साईकिल से बरामद किया। प्रथम घटना बीते 16 मार्च 2026 को वादी लुदिया टेंटे प्रधानाचार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारुम, खलीलाबाद द्वारा थाना खलीलाबाद पर दिनाँक 30 जनवरी 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय गैस सिलेण्डर, रेडियो, बच्चो के खेलने के सामान आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 164/2026 धारा 305(ं) बीएनएस पंजीकृत किया था। दूसरा घटना बीते 22 मार्च 2026 को वादी चन्द्रप्रकाश सिंह पुत्र संकठाप्रसाद सिंह निवासी कम्पनी गोरखपुर कार्यक्षेत्र, खलीलाबाद, द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनाँक 12 मार्च 2026 को दूरसंचार एयरटेल मोबाईल टावर ग्राम रगड़गंज गोला बाजार से दो अदद बैट्री अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। तीसरा घटना बीते 22 मार्च 2026 को वादी प्रवीन मौर्या पुत्र सुखराम मौर्या निवासी पचपेड़वा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनाँक 11 मार्च 2026 को नवीन सब्जी मण्डी खलीलाबाद में सब्जी खरीदते समय वादी के टेम्बू की बैट्री अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि सरौली गांव के सरकारी जूनियर स्कूल मे हम दोनो ने मिलकर स्कूल का ताला तोड़कर रात मे करीब डेढ माह पूर्व एक सिलिण्डर, बच्चो के खेलने का सामान, कुछ बरतन, कुछ राशन चोरी किये थे। जिसमे से गैस सिलिण्डर छुपा कर रखे थे और चोरी किये गये सामानो को राह चलते लोगो को बेच दिये थे। हमारे पास जो पैसा बरामद हुए है, खर्च करने के बाद वही बचा पैसा है।
उसके करीब दस-बारह दिन पहले नवीन सब्जी मंडी से एक टेम्पो से सुरेन्द्र ने एक बैटरी चोरी किया था और मै दूर से आने जाने वालो पर नजर रख रहा था। उसके बाद उसी रात को हम दोनो ने मिलकर रगड़गंज मे लगे मोबाइल टावर से एक हरे रंग की तथा एक सफेद रंग की बैट्री चोरी किये थे। आज हम दोनो लोग गैस सिलिण्डर व उक्त बैटरियां बेचने के लिए ग्राहकों का इतेजार कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा हमे पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्तियो से मोटर साइकिल अपाची लाल रंग के बारे मे पूछने पर आशुतोष ने बताया कि यह मोटर साइकिल मेरे पिताजी की है जिसका प्रयोग चोरी करने माल बेचने मे करते है।
इस दौरान उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, इन्द्रभूषण सिंह, अश्वनी तिवारी, दीवान हरिप्रकाश, सिपाही संजय प्रसाद, श्यामनरायण यादव, दीवान आकाश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
