संतकबीरनगर पुलिस ने पॉच मोटर साईकिल के साथ चोरी करने वाले को दो को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर पुलिस नंे पॉच मोटर साईकिल और 17 हजार 5 सौ रुपये के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
-वाहन चोरी की 6 घटनाओं का खुलासा
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व सोमवार को दो अभियुक्तों किशन कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद, मनीष सिंह पुत्र शर्मानन्द उर्फ शर्मा सिंह निवासी थवईपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ गोला बाजार से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्तो की निशानदेही पर सरौली रेलवे लाईन के किनारे से चोरी की तीन मोटर साईकिल बरामद किया
। पहली घटना बीते 25 मार्च 2026 को पीड़ित श्याम नरायण पाण्डेय पुत्र स्व0 धर्मराज पाण्डेय निवासी मझौरा थाना धनघटा नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 19 फरवरी 2026 को अज्ञात चोर नें खलीलाबाद स्थित कृष्णा पैलेस (मैरिज हाल) से मोटर साईकिल प्लैटिना चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 196/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।
दूसरी घटना बीते 30 दिसम्बर 2025 को पीड़ित मोहम्मद जुबेर पुत्र यार मोहम्मद निवासी सरही थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 16 दिसम्बर 2025 को अज्ञात चोर द्वारा पटेल हास्पिटल भुजैनी के पास से मोटर साईकिल स्प्लेंडर चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1209/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।
तीसरी घटना बीते 3 मई 2026 को पीड़ित गयास अहमद पुत्र स्व0 सलाम अहमद निवासी मोहल्ला बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट जनपद गोरखपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 2 मई 2026 को अज्ञात चोर द्वारा बरदहिया बाजार से वादी की मोटर साईकिल होण्डा साईन चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 343/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।
चौथी घटना बीते 29 अपै्रल 2026 को पीड़ित यशोदानन्द यादव पुत्र स्व0 रामनिवास यादव निवासी रामपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 29 अपै्रल 2026 को अज्ञात चोर द्वारा बंजरिया पश्चिमी से वादी की मोटर साईकिल एच0एफ0डीलक्स चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 335/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।
पाँचवी घटना बीते 31 जनवरी 2026 को पीड़ित मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 रामसूरत यादव निवासी बंजरिया पूर्वी वार्ड नं0 17 थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 29 जनवरी 2026 को अज्ञात चोर नें सिद्धार्थ हॉस्पिटल, खलीलाबाद से स्कूटी एक्टिवा चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पूर्व में ही उक्त स्कूटी को बरामद कर लिया था।
छठवीं घटना बीते 29 मार्च 2026 को पीड़ित मुकेश पुत्र शेषमन निवासी चकमहुआँ (मोलनापुर) थाना महुली नें थाना महुली पर बावत दिनाँक 13 मार्च 2026 को अज्ञात चोर नें कड़सहरा मार्ग से मोटर साईकिल स्प्लेंडर प्लस चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 346/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया तथा पूर्व लिखित अभियोगों में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की।
पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम दोनो लोग आपस में दोस्त है और हम दोनो लोग बाजारो में घूम टहल करके सड़क के किनारे खड़ी मोटर साइकिल गाडियो की देख सुनकर गाड़ियो की चोरी करके सिद्धार्थ नगर नेपाल बार्डर पर ले जाकर अंजान व्यक्ति से बात चीत करके अच्छा खासा पैसा लेकर हम लोग मोटर साइकिल गाड़ियो को बेचकर अच्छा खासा पैसा पा जाते है जिससे हम लोग अपना जीविका पार्जन करते है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, लालबिहारी निषाद, अनिल कुमार यादव, धर्मनाथ यादव, सिपाही संदीप यादव, चन्द्रशेखर यादव, जितेन्द्र कुमार सोनी, रि0का0 विपिन कुमार मौर्या, रि0का0 मो0 आरिफ खान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
