संतकबीरनगर डीएम नें स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Apr 1, 2026 - 17:25
संतकबीरनगर डीएम नें स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीएम नें स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संतकबीरनगर। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 6 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। यदि कोई बच्चा नामांकन में पीछे रहा है तो उसका सर्वे के माध्यम से चिन्हाकन करते हुए आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में उसका नामांकन कराया जाए तथा संघनित पाठ्यक्रम के माध्यम से उसे आयु आधारित शिक्षा प्रदान कराई जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत द्वारा एवं अन्य मदों से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कई विद्यालयों में जिलाधिकारी के प्रयासों से स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था कराई गई है, बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिक्षा देते हुए शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ उन्हें संस्कारित शिक्षा भी प्रदान की जाती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि इंटरनेट की सुविधा को प्रदान करने हेतु धनराशि मार्च माह में उपलब्ध कराई गई है, जिसे विद्यालय प्रवंध समिति को प्रेषित कर दिया गया है जिससे पूरे वर्ष भर इन विद्यालयों में इंटरनेट की व्यवस्था आबाध रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि यह एलईडी बैन शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करते हुए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने हेतु लघु चित्र एवं फिल्मों के माध्यम से जन जागरण का कार्य करेगी। यह तीनों तहसीलों में मुख्य मुख्य बाजारों पर भ्रमण करेगी जिससे बेसिक शिक्षा की कार्यक्रमों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा सके तथा उसका लाभ आम जनमानस को मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952