संत कबीर नगर में ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन घटनाओं का हुआ खुलासा, 

Jun 19, 2026 - 19:19
संत कबीर नगर में ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन घटनाओं का हुआ खुलासा, 

संत कबीर नगर में ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन घटनाओं का हुआ खुलासा, 
-कब्जे और निशानदेही से ठगी व चोरी के कुल 14 हजार नगद, एक मंगलसूत्र पीली धातु तथा तीन मोबाइल फोन बरामद
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस नें मु0अ0सं0 250/2026 धारा 318(4)/319(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस थाना बेलहरकला व मु0अ0सं0 95/2026 धारा 316(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण अरविन्द कुमार पुत्र रामशंकर निवासी रमवापुर कुसरुखुर्द थाना बखिरा, विकास पुत्र नगीना निवासी रमवापुर कुसरुखुर्द थाना बखिरा, विनोद वर्मा पुत्र शिवप्रसाद निवासी भिटवा थाना बखिरा को प्रेमा स्कुल के पश्चिम कांटे मोड़ के पास स्थित बाग से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पहली घटना बीते 15 फरवरी 2026 को अभियुक्त अरविन्द कुमार एवं विकास द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गौसपुर गोरखल में सोना साफ करने के बहाने एक बुजुर्ग महिला एवं एक अन्य महिला को झांसा देकर उनके आभूषण प्राप्त कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत था।

दूसरी घटना बीते 20 फरवरी 2026 को अभियुक्तों द्वारा थाना बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम भगौसा में एक घर में सेंधमारी कर आभूषण चोरी किए गए थे। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस पंजीकृत था। तीसरी घटना बीते 10 जून 2026 को अभियुक्त अरविन्द कुमार एवं विकास द्वारा थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में एक महिला को तंत्र-मंत्र कराने का झांसा देकर विश्वास में लेते हुए उसका मंगलसूत्र एवं नगदी हड़प ली गई। इस संबंध में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 250/2026 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा प्रेमा स्कूल के पश्चिम कांटी मोड़ के पास स्थित बाग से उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं निशानदेही पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी गई महिला का मंगलसूत्र बरामद हुआ तथा अन्य दोनों मुकदमों से संबंधित कुल 10 हजार पये नगद भी बरामद किए गए। पूछताछ के आधार पर थाना मेंहदावल के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। संबंधित अन्य मुकदमों के विवेचकों को भी बरामदगी के संबंध में अवगत करा दिया गया है।

पुछताछ में उन्होने बताया कि मै अरविन्द व विकास दोंनो मिलकर 10 जून 2026 को मधईपुर में एक महिला से तंत्र मंत्र कराने और उसके अपने छल के माध्यम से विश्वास में लेकर उस महिला से नकदी रुपया एवं उसका मंगलसूत्र ले लिये थे आज उसी मंगलसूत्र को विनोद वर्मा को यहाँ बुलाकर बेच रहे थे। घटित अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में पुछताछ करने पर अरविन्द व विकास ने बताया कि हम दोनों एक साथ मिलकर छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम दे देते है। हम दोनों ने एक साथ मिलकर दिनांक 20 फरवरी .2026 को ग्राम भगौसा थाना बेलहरकला क्षेत्र में एक घर में सेंधमारी कर सोने चाँदी के एक झुमके पावजेब चुराये थे तथा दिनांक 15 फरवरी 2026 को ग्राम गौसपुर गोरखल थाना क्षेत्र खलीलाबाद में बुजूर्ग व्यक्ति से सोना साफ करने के साबून का झांसा में देकर साफ करने के बहाने कुछ जेवर एक बुजुर्ग एवं एक जवान महिला से ले लिये थे जिन्हे हम दोनों अज्ञात व्यक्ति को कम पैसे में बेच दिये थे उन दोनों घटनाओं के प्राप्त जेवर के बेच के पैसे हम दोनों अपने कुड़वा गाँव में डेरे में रखे हुए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नौलखा आशुतोष मणि त्रिपाठी, दीवान अरविन्द कुशवाहा, सिपाही चन्दन कुमार यादव, रि0का0 गौरव दुबे, रि0का0 पीयूष तिवारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952