संत कबीर नगर बाईपास पे गोली मारकर हत्या

Dec 2, 2025 - 09:15
Dec 2, 2025 - 09:18

संतकबीरनगर खलीलाबाद बाईपास पर एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना पुलिस पिकेट के ठीक बगल में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक की पहचान गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के रनदौली उर्फ मठिया निवासी संतोषपति त्रिपाठी पुत्र डॉ. काशी नाथ त्रिपाठी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक के गले में दो और सिर में एक गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना,ने जिला अस्पताल पहुंचा। बाद में एसपी ने बाईपास स्थित घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तीन गोलियां चलने का दावा किया है, एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस को मेंहदावल बाईपास पर एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची घायल को अस्पताल ले जाया गया। व्यक्ति की पहचान संतोष त्रिपाठी, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। घायल को बीआरडी रेफर कर दिया गया। घायल अभी अचेत अवस्था में है। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा, पुलिस घायल के परिजनों से संपर्क कर तहरीर ले रही है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952