संत कबीर नगर पुलिस ने चोरी के तीन घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संत कबीर नगर पुलिस ने चोरी के तीन घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय अपराध गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी चोट
-जनपद संतकबीरनगर के चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के गठित टीम द्वारा बृहस्पतिवार को अभियुक्तगण रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य, मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य को बालूसाशन पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी किया।
-चोरी की चारपहिया गाड़ी, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा व लगभग 5 लाख रु0 नकद बरामद
प्रथम घटना बीते 1 अक्टूबर 2025 को वादी अनिल कुमार यादव पुत्र राधेश्याम निवासी भगता थाना महुली के द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि मैं थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत अपने वाहन होण्डा मोबिलियो कार से जमीन देखने घोरखल गायत्री पुरम आया था, जहां से अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 892/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। दूसरा घटना बीते 3 दिसम्बर 2025 को वादी प्रार्थी विजय चन्द्र चैधरी पुत्र रामवृक्ष चैधरी निवासी बरडाड़ थाना बखिरा द्वारा थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि चमनगंज चैराहे पर स्थित मेरी दुकान व मकान के दरवाजे के सामने से रात्रि में बोलेरो गाड़ी चोरी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 469/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया था।
तीसरा घटना बीते 26 जनवरी 2026 को वादी सलीम खान पुत्र रफीक खान निवासी मथुरा खुर्द थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि मैं अपने भाई गोले की बोलेरो गाड़ी लेकर बरदहिया बाजार करने आया था, रात्रि में उक्त गाड़ी सरदार ढ़ाबा के समीप खड़ी करके बाजार करने हेतु बरदहिया बाजार चला गया था, बाजार करके जब वापस आया तो मेरी गाड़ी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। गिरफ्तार अभियुक्त रमेश शाह नें बताया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है, मैं गैग का लीडर हूं। हम लोग चारपहिया वाहनों की चोरी करते है तथा उससे प्राप्त धन को आपस में बाटकर अपना जीविकोपार्जन करते है। हम लोग उत्तर प्रदेश राज्य से गाड़ियों की चोरी करके बिहार ले जाकर कम दामों में कबाडियों को बेच देते है तथा कुछ गाड़ी दूर दराज अन्य लोगो को बेच देते है। रमेश शाह द्वारा बताया कि वैगनार कार में जो गांजा है उसे मै ज्यादा पैसे की चाह में बेचने के लिए ले जा रहा था। मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य तथा परमेश्वर सोनी पुत्र टेगारी शाह निवासी बिजुलपुर थाना तुर्कवलिया जनपद मोतीहारी चम्पारण बिहार राज्य हम तीनों लोग साथ में मिलकर रात्रि में रोड पर या रोड के किनारे खड़ी गाडियों की रेकी करते है और मौका पाकर चोरी कर बिहार ले जाकर कबाड़ियों व अन्य व्यक्तियों को बेच देते है। उक्त पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से इतना पैसा लेकर चलने के बारे में पूछा गया तो बता रहे है कि साहब हम लोग गाड़ी चोरी व पुरानी गाडियों के खरीद विक्री का काम करते है। गाड़ी खरीदने के बहाने रेकी भी करते है, यदि कही ठीक ठाक गाड़ी मिल जाती है तो हम लोग चोरी न करके गाड़ी खरीद कर बिहार में ले जाकर बेचते है, जिससे समाज में लोग यह समझे कि हम लोग पुरानी गाड़ियों को उत्तर प्रदेश राज्य से बिहार राज्य ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं।
इस दौरान एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, दीवान विवेक कुमार राय, अनूप कुमार राय, सिपाही अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सर्वेश मिश्रा, वीर बहादुर यादव, शुभम सिंह, विवेक मिश्रा, अरूण हलवाई, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, राजीव कुमार सिंह, दीवान अजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सिपाही अंगद यादव, अनूप यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, अजीत कुमार, धर्मनाथ यादव, सिपाही जितेन्द्र सोनी, बलराम यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह, दीवान रामललित, सिपाही ज्ञानप्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार, पीयूष गुप्ता मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
