शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग
-देर से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी
मेंहदावल/संतकबीरनगर। स्थानीय क्षेत्र मेंहदावल पक्का पोखरा में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घर में गैस सिलेंडर होने की आशंका के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटें और धुएँ का गुबार देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, मोहल्ले के युवाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया और फायर ब्रिगेड का इंतजार किए बिना ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। इन युवाओं में प्रमुख रूप से अब्दुल कलाम, सोमनाथ प्रजापति, सुनील निषाद, जितेंद्र कुमार निषाद, अनमोल जायसवाल, चंद्रभान डी निषाद, तस्लीम भैया, अनिल दुबे, सुनील दुबे, अजीत यादव, अंग्रेज प्रजापति, इरफान सलमानी, एजाज अहमद ,गोपाल मद्धेशिया और अनिल जायसवाल सहित कई अन्य स्थानीय लोग शामिल थे। इन सभी युवाओं की एकता और तत्परता ने आग को आस-पास के घरों में फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने युवाओं की बहादुरी की जमकर सराहना की है। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और पूरी तरह से आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों और गैस सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
