शिक्षक पर हमला करने वालों पर केस दर्ज
शिक्षक पर हमला करने वालों पर केस दर्ज
शिक्षक पर हमला करने वालों पर केस दर्ज
- महुली थाना क्षेत्र के मझौवा पर्वतवा के निकट का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मझौवा पर्वतवा डिग्री कालेज से ड्यूटी करके जलपान करने जा रहे दो शिक्षकों को मनबढ़ युवको ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनो शिक्षकों के संयुक्त तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त मामला तीन दिन पूर्व का होना बताया जा रहा है। पुलिस को दी गई संयुक्त तहरीर में मथुरापुर गांव के अरुण कुमार पुत्र पूर्णमासी, कृष्ण चन्द्र पुत्र राघवराम ने बताया है कि वह पंडित रजत डिग्री कालेज मझौवा पर्वतवा से ड्यूटी करके बाहर स्थित जलपान की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद सत्यपाल सिंह अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचा। गाली देने लगा। एतराज करने पर वादी अरुण कुमार, कृष्ण चन्द्र को मारपीट कर घायल कर दिया। जानमाल धमकी देते हुए विपक्षी भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रतिवादी सत्यपाल सिंह पुत्र अनिल सिंह, लक्की यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासीगण डुमरैला थाना हरपुर बुदहट, पंकज यादव पुत्र सन्तोष यादव ग्राम आशापार थाना खजनी, नंदन पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी मंझरिया थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
