शासन की योजनाओं और लाभार्थियों के बीच अड़ंगेबाजी से बचें बैंक शाखाएं- लीड बैंक मेनेजर

Feb 18, 2026 - 17:15
शासन की योजनाओं और लाभार्थियों के बीच अड़ंगेबाजी से बचें बैंक शाखाएं- लीड बैंक मेनेजर

शासन की योजनाओं और लाभार्थियों के बीच अड़ंगेबाजी से बचें बैंक शाखाएं- लीड बैंक मेनेजर
- बैंक प्रतिनिधियों और लाभार्थियों के बीच सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी उठाएं बैंक सखी- एडीओ आईएसबी
- मुद्रा लोन, जनधन योजना, केसीसी और अन्य रोजगार परक योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
- नाथनगर ब्लॉक सभागार में बैंकर्स समिति के त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन
नाथनगर/संतकबीरनगर। ब्लाक सभागार में बुधवार ब्लॉक क्षेत्र के बैंकर्स समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बीते तिमाही के प्रगति की समीक्षा के साथ ही आगामी त्रैमासिक योजना की सफलता के लिए रणनीति भी तैयार की गई। शासन की योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में सुस्ती पर नाराजगी भी व्यक्त की गई। बैंक प्रतिनिधियों, बैंक सखियों और आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए लीड बैंक मेनेजर पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर और किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए कृषि ऋण, मुद्रा लोन, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, वेयर हाउस, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जनधन योजना, स्वयं सहायता समूहों, स्व रोजगार, आदि योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने बैंकों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगेबाजी की शिकायतों का उल्लेख करते हुए सुधार की चेतावनी दिया। श्री सिन्हा ने बीते तिमाही में इन योजनाओं के धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। आने वाले त्रैमासिक में इन योजनाओं के क्रियान्वयन में 60 प्रतिशत से अधिक के बढ़ोत्तरी का निर्देश भी दिया। एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह ने बैंक सखियों को शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंक प्रतिनिधियों और लाभार्थियों के बीच सामंजस्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीएम और बीएमएम को भी निर्देश दिया। श्री सिंह ने सभी प्रतिनिधियों से धरातल पर शासन की रोजगारपरक योजनों को उतारने के लिए मिलकर काम करने की नसीहत दिया। इससे पहले बीते त्रैमासिक सत्र की समीक्षा के साथ ही आने वाले सत्र को सफल बनाने की भी रणनीति तय की गई। इस दौरान सतीश कुमार, बीएमएम ममता यादव,सत्येंद्र कुमार, दीक्षा यादव, भोला चैरसिया, बृजेश गुप्ता, पंकज कुमार, शीला, पूनम, शकुंतला देवी सहित सभी बैंक प्रतिनिधियों के साथ ही बैंक सखी भी मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952