शादी-विवाह में गैस सिलेंडर के लिए नई व्यवस्था, पूर्ति विभाग का निर्देश

Apr 16, 2026 - 19:11
शादी-विवाह में गैस सिलेंडर के लिए नई व्यवस्था, पूर्ति विभाग का निर्देश

शादी-विवाह में गैस सिलेंडर के लिए नई व्यवस्था, पूर्ति विभाग का निर्देश
बेलहरकला/संतकबीरनगर। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए पूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन व्यक्तियों को विवाह समारोह के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर की आवश्यकता है, उन्हें तहसील मेहदावल/धनघटा स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र जमा करना होगा। प्रार्थना पत्र में आवेदक को यह स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा कि उसका गैस कनेक्शन कहाँ है तथा उसे कितने सिलेंडरों की आवश्यकता है। साथ ही, आवेदक को शादी का कार्ड संलग्न करना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर आवेदन की पुष्टि की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक ने आगे बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की न्यूनतम या अधिकतम संख्या की कोई निर्धारित सीमा तय नहीं की गई है। हालांकि, प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद ही आवेदकों की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास पहले से कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध है, तो वह अपना खाली सिलेंडर जमा कर भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। वहीं, जिनके पास यह सुविधा नहीं है, वे निर्धारित धरोहर (सिक्योरिटी) राशि जमा कर कमर्शियल सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था से शादी-विवाह में गैस की कमी से होने वाली असुविधा को दूर करने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952