शादी का झांसा देकर नाबालिग भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मेहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मेंहदावल पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मॉ नें बीते 19 जुलाई 2026 को थाना मेहदावल पर अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। मेहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए थाना मेहदावल पर पंजीकृत मु0अं0स0 297/26 धारा 87,137(2) बीएनएस से तहत वांछित अभियुक्त मंगल निषाद पुत्र गोरख निवासी जमोहरा थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कय्यूम अंसारी, दीवान मुरली मनोहर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

