विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Apr 22, 2026 - 16:35
विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


संतकबीरनगर। सरस्वती विद्या मंदिर कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, बिधियानी, खलीलाबाद, में संस्कार भारती के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पृथ्वी के प्रति संवेदनशीलता तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अमिता सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसके संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाओ, जल है तो कल है, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा हरित पृथ्वी जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बहन मुस्कान ने प्रथम स्थान, बहन कनक ने द्वितीय स्थान तथा भैया शंकरमणि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता एवं कला कौशल का परिचय देते हुए पृथ्वी संरक्षण से संबंधित सुंदर रंगोलियाँ बनाई। इस प्रतियोगिता में बहन अंशिका, मुस्कान, साक्षी एवं अनुष्का ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएँ प्रदान की गईं तथा सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सुदक्षिणा सिंह जी, श्रीमती साधना मिश्रा जी उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952