विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने के बाद रिजवान मुनीर का प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत

क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा- रिजवान मुनीर

Jan 15, 2026 - 18:37
विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने के बाद रिजवान मुनीर का प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत

विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने के बाद रिजवान मुनीर का प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत


-क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा- रिजवान मुनीर


सेमरियावां/संतकबीरनगर। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित युवा सेवा समिति के संयोजक रिजवान मुनीर के जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। टेमा रहमत चैराहे पर हजारों की संख्या में जुटे युवाओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया। छपिया छितौना, सालेहपुर, नव्वागांव और चिउटना से होते हुए सैकड़ों दुपहिया व दर्जनों चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ रिजवान मुनीर सेमरियावां पहुंचे।

 सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ समाजसेवी मुनीरूल हसन चैधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मशहूर आलम चैधरी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नजीर, वकील अहमद (पूर्व प्रधान) सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भावुक दिखे रिजवान मुनीर ने कहा कि जिस लगन और निष्ठा के साथ अब तक सामाजिक सेवा की है, उससे दोगुने उत्साह के साथ आगे भी कार्य करता रहूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेमरियावां को तहसील बनाए जाने तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस प्रेम और सम्मान से स्वागत किया है, उसके वे सदैव ऋणी रहेंगे। समारोह को सपा नेता सुबोध चंद्र यादव, सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम, जहीर अहमद एडवोकेट एवं गुफरान मुनीर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एजाज मुनीर ने किया। इस अवसर पर गुफरान मुनीर, जफीर चैधरी, बाबुद्दीन चैधरी, मोहम्मद हनीफ खान, रूहुल्लाह चैधरी, अबूजर चैधरी, तनवीर चैधरी, इकरामुद्दीन चैधरी, इकबाल अहमद, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद साकिब, अबू होरैरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952