विधायक नें 27 करोड़ की लागत से बनने वाली 14 किलो मीटर सड़क का किया शिलान्यास 

विधायक नें 27 करोड़ की लागत से बनने वाली 14 किलो मीटर सड़क का किया शिलान्यास 

Feb 25, 2026 - 19:18
विधायक नें 27 करोड़ की लागत से बनने वाली 14 किलो मीटर सड़क का किया शिलान्यास 

-सड़क के निर्माण से मेंहदावल और कछार के बीच की दूरी होगी कम- अनिल कुमार त्रिपाठी


संतकबीरनगर। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 14.3 किलोमीटर लंबी सड़क का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। यह सड़क मेंहदावल ब्लॉक से बौधरा बाबा देवस्थानम होते हुए बेलौली संपर्क मार्ग तक जाएगी। इस अवसर पर विधायक मेंहदावल लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि इस संपर्क मार्ग की कुल लंबाई 14.3 किलोमीटर होगी। इसकी अनुमानित लागत लगभग 27 करोड़ रुपये है। सड़क की चैड़ाई 5.5 मीटर निर्धारित की गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस सड़क के निर्माण से कछार क्षेत्र और मेंहदावल नगर के बीच की दूरी कम होगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बौधरा बाबा देवस्थानम आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बौधरा बाबा देवस्थानम आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

- बौधरा बाबा- बेलौली संपर्क मार्ग का शिलान्यास होने पर सीएम के प्रति विधायक ने जताया आभार

साथ ही, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए संकल्पित है। क्षेत्र के समग्र विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह सड़क परियोजना शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी। विधायक नें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी नें मेरे एक निवेदन पर सड़क निर्माण को हरी झण्डी देते हुए बजट जारी कर दिया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के कथनी और करनी में कोई फर्क नही है यहीं कारण है कि भाजपा के प्रति लोगो का लगाव दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। इस अवसर मेंहदावल के मंडल अध्यक्ष गंगाराम निषाद, लालबहादुर चैहान, बृजनंदन पाठक, टुनटुन राय, जिला मंत्री हैप्पी राय, महेश पांडेय और सुभसागर पाण्डेय सहित लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952