विद्यालय गेट के सामने खुले में सीरियल ट्रांसफार्मर से जान को खतरा

Nov 17, 2025 - 17:15
विद्यालय गेट के सामने खुले में सीरियल ट्रांसफार्मर से जान को खतरा

विद्यालय गेट के सामने खुले में सीरियल ट्रांसफार्मर से जान को खतरा 


नाथनगर/संतकबीरनगर। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बारी डीहा गेट के सामने हाई टेंशन पोल पर लगे सीरियल ट्रांसफार्मर से हमेशा राहगीरों के अलावा स्कूली बच्चों के जान का खतरा बना रहता है शिकायत के बाद भी विद्यालय गेट से ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया जिसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।

नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत बारीडीहा प्राथमिक विद्यालय में 50 से अधिक बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते जाते हैं छुट्टी की समय ट्रांसफार्मर के सामने सड़क से गुजर कर अपने घर को जाते हैं जो हमेशा खतरा बना रहता है सीरियल ट्रांसफार्मर से आए दिन नीचे चिंगारी गिरना आम बात हो गई है ग्राम निवासी शिवपूजन शर्मा रामप्रवेश चैधरी बृजभान ने बताया जैसे ही वह अपने बच्चों को विद्यालय सुबह छोड़ने जाते हैं ट्रांसफार्मर देखकर कलेजा हिल जाता है

 पूरे दिन स्कूल के समय ध्यान बच्चों पर ही रहता है की कहानी वह स्कूल से बाहर टेस्ट हो जाए हालांकि विद्यालय प्रशासन द्वारा हमेशा गेट बंद रहता है लेकिन इंटरवल में बच्चे सड़क पर टहलने को मजबूर हो जाते हैं जिससे हमेशा उनके जान का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी ना तो विद्युत विभाग कोई कार्रवाई कर रहा नहीं शिक्षा विभाग इसको लेकर ग्रामीण अभिभावकों में आक्रोश

इस संबंध में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि विद्यालय गेट के सामने से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विभाग को कई बार पत्र जारी किया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है मजबूर होकर बच्चों को पूरे पढ़ाई के समय गेट के अंदर ही रहने की विशेष निगरानी की जाती है सीरियल ट्रांसफार्मर से हमेशा खतरा बना रहा है जो अभिभावकों को भी चिंता बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952