लड़की से फोन पर बात करने को लेकर पिटाई, दो गिरफ्तार 

Dec 14, 2025 - 18:31
लड़की से फोन पर बात करने को लेकर पिटाई, दो गिरफ्तार 

लड़की से फोन पर बात करने को लेकर पिटाई, दो गिरफ्तार 


संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय की गठित टीम नें रविवार को अभियुक्तगण शिवम चैधरी पुत्र राजदेव चैधरी, जय हिन्द पुत्र बसन्त निवासीगण पिपराकला थाना कोतवाली खलीलाबाद को डीघा बाइपास से गिरफ्तार किया। बीते 10 दिसम्बर 2025 को साधु शरन मौर्या पुत्र रामपियारे निवासी बेलवनिया वार्ड नं0 5 खलीलाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 9 दिसम्बर को बेलवनिया जाते समय मंझरिया पशु बाजर के पास पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों नें वादी को मारे पीटे व 20 हजार रुपया छीन लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1152/2025 धारा 115(2)/309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।

जांच के क्रम में लूट की घटना झूठी पायी गयी जिसके कारण धारा 304(4) बीएनएस विलोपित किया गया है तथा जांच में मार पीट की घटना मिलने पर धारा 351(3),352 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।

 गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वादी की सहजनवा में कास्मेटिक/आर्टिफीसियल की दुकान पर एक लड़की काम करती है जिसपर वादी द्वारा लड़की के द्वारा फोन पर बात करने से रोका टोका जाता था जो अभियुक्त शिवम को नागवार गुजरा, इसी बात को लेकर अभियुक्त शिवम चैधरी अपने दोस्तो के साथ मिलकर बीते 9 दिसम्बर 2025 को दुकान से आते वक्त मंझरिया पशु बाजार के पास गाली गलौज करते हुए मार पीट किया गया था।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, दीवान छोटेलाल, सिपाही राजन यादव, मनीष यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952