लड़की भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद का मामला

लड़की भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद का मामला

Feb 7, 2026 - 16:12
लड़की भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद का मामला


संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 68/2025 धारा 69, 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त सुधीर तिवारी पुत्र चतुर्भुजी तिवारी थाना कोतवाली खलीलाबाद को बीते 6 फरवरी को सरैया बाइपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना किया।

कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीते 5 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, सिपाही धर्मेन्द्र कुमार यादव, धनजी वर्मा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952