रास्ते के विवाद में महिला की पिटाई 

Mar 27, 2026 - 18:41
रास्ते के विवाद में महिला की पिटाई 

रास्ते के विवाद में महिला की पिटाई 
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम उपरौध निवासी सुनीता पत्नी दीपचन्द नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि बीते 24 मार्च 2026 की शाम लगभग 6 बजे मै और मेरी लड़की पिंका घर पर अकेली थी तभी मेरे लड़की जो वछिया को खिलाने जा रही थी तभी मेरे देवर चनद्रभूषण उसे उधर से जाने को मना करने लगा मेरी लड़की कही चाचा आप भी तो मेरे जमीन से होकर जाते है और अभी आप का क्या है सब बाबा का है तभी मेरे ससुर मनराज उसे गाली देने लगे तभी आवाज सुनकर मै बाहर आयी और गाली देने से मना की तव मेरे ससुर ईटो से छल्लीयाकर दीवार बना कर रास्ता वन्द करने लगे मै कही बेटा अन्दर चलो वनाने दो पति आयेंगे तब बात होगी। जिस पर मेरे देवर चन्द्रभूषण ,ससुर मनराज हाथ मे लाठी लेकर मुझे मारने लगे लड़की बचाने गयी तो उसे भी मारने लगे उन लोगो के मारने से मेरे हाथ की हड्डी टूट गयी। और सर फट गया जिससे काफी खून वहने लगा हम लोगो के शोर पर गाँव के बहुत से लोग इकठ्ठा हो गए गाँव का ही लड़का मुझे उठाकर डाक्टर के पास ले गया जहा प्राथमिक उपचार हुआ सर मे आठ टाका लग गया तब मै घर वापस आयी शुक्रवार को सुबह खलीलाबाद अस्पताल आयी जहां मेरे हाथ में प्लास्टर लगा है अभियुक्तगण काफी दबंग सीना जोर किस्म के व्यक्ति है। धमकी दे रहे है। गाँव छोड़कर चले जाना नही तो जान से खतम कर दूंगा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952