रामजानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 28 वर्षीय युवक की मौत
रामजानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 28 वर्षीय युवक की मौत
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर बुधवार की रात भरतपुरा गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में संठी निवासी 28 वर्षीय युवक कन्हैया की मौत हो गई। कन्हैया पुत्र गंगा प्रसाद अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल से बुधवार को रात 8 बजे अपनी ससुराल धुसवा थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह भरतपुरा के कठवतियागाव के पास पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कन्हैया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही उसके स्वजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे सीएचसी मलौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कन्हैया की शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे बच्चे कुंज (6 वर्ष) जो एलकेजी में पढ़ता है, और कैरो (5 वर्ष) हैं। पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। कन्हैया के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह तीन भाइयों में मझला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुट गई है। परिवार में अचानक हुई इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
